पर्यावरण जन चेतना रथ यात्रा का हुआ स्वागत
जोधपुर। सिवांची गेट स्थित श्री प्रत्यक्ष महावीर बालाजी मंदिर में मंगलवार को पर्यावरण जन चेतना रथ यात्रा का स्वागत किया गया।
मंदिर समिति के लोकेन्द्र वैष्णव ने बताया कि पर्यावरण जन चेतना रथ यात्रा सिवांची गेट पहुंचने पर मंदिर पुजारी भगवान दास वैष्णव ने रथ की पूजा अर्चना की, साथ ही पंकज भाटी ने पुष्प वर्षा से रथ का स्वागत के बाद प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।