जिला कलेक्टर ने लाभार्थियों को मोबाइल फोन किये वितरित

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के शिविर का अवलोकन किया

ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलो के समापन शिविर में की शिरकत

पाली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में शुरू की गई इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत सभी जिलों में शिविर का आयोजन कर मोबाइल वितरित किए जा रहे हैं।
इसी के तहत जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को रोहट के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शिविर का अवलोकन किया। उन्होने रजिस्ट्रेशन काउंटर केवाईसी एरिया, डीबीटी जॉन,डिजिटल साक्षरता मार्गदर्शन काउंटर का बारीकी से अवलोकन कर अधिकारियों से संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी ली।
जिला कलेक्टर ने अधिकारियो को निर्देश दिये कि शिविर में आने वाले लाभार्थियों के संपूर्ण दस्तावेज की बारीकी से जांच कर पात्र होने पर ही आगामी प्रक्रिया के लिए अगले काउंटर पर भेजा जाए।
जिला कलेक्टर श्री मेहता ने कहा कि जिन लाभार्थियों को मोबाइल फोन वितरित किया जाना है उन्हीं को प्रॉपर मैसेज या पर्ची भेज कर आमंत्रित किया जाए जिससे की अन्य को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
श्री मेहता ने निर्देश दिए कि लाभार्थियों के स्वयं का नंबर आने तक इंतजार के लिए उचित बैठने की व्यवस्था के साथ ही छाया पानी के संपूर्ण इंतजाम रहे एवं शिविर को और भी ज्यादा सुव्यवस्थित किया जाए।
इस दौरान रोहट उपखंड अधिकारी भंवरलाल जनागल, डीओआईटी एसीपी संजय खान व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के समापन शिविर में की शिरकत। जिला कलेक्टर ने स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलो के समापन शिविर में शिरकत की।

उन्होने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलों का आयोजन वृहद स्तर पर किया जा रहा है इससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।
श्री मेहता ने कहा कि पाली जिले में लगभग 2 लाख खिलाड़ी इस आयोजन में भाग ले रहे हैं जिसकी उन्होंने सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को नौकरी के अवसर भी दिए जा रहे हैं। खेलों में जीतने के साथ ही भाग लेना भी महत्वपूर्ण है। इससे शारीरिक विकास के साथ ही मानसिक रूप से भी स्वयं का विकास होता है। उन्होंने बेहतर आयोजन के लिए संपूर्ण टीम को बधाई दी।
इस दौरान रोहट उपखंड अधिकारी श्री भंवरलाल जनागल ने स्वागत उद्बोधन दिया। साथ ही रोहट प्रधान श्रीमती सुनीता कंवर सुकरलाई एवं श्री महावीर सिंह सुकरलाई ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य श्री जोगाराम, शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक श्री सोहन सिंह भाटी सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारी व व खेल प्रतिभाएं मौजूद रही।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button