क्रीड़ा मंडल की खेल उपसमिति की बैठक में लिए गये ठोस निर्णय

जोधपुर। क्रीड़ा मंडल, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा दिनांक 21.08.2023 को खेल सब कमेटी की बैठक आहुत की गई । जिसमें विश्वविद्यालय में दिनांक 16 जुलाई, 2023 को पुराना परिसर में घटित घटना की कमेटी द्वारा निन्दा की गई एवं भविष्य में ऐसी घटना की पुनारवृत्ति नहीं हो इसलिए समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि विश्वविद्यालय के समस्त खेल मैदानों में बाहरी व्यक्तियों, संस्थाओं द्वारा अनाधिकृत रूप से संचालित गतिविधियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाने की अनुशंसा की गई ।

इसके साथ ही विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल के खेल मैदान विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रा, खिलाड़ियों, विश्वविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारियों के लिए उपयोग में लिये जा सकेंगे । विश्वविद्यालय के अतिरिक्त अन्य व्यक्ति, अन्य संस्थाओं को खेल मैदान को उपयोग में लेने हेतु विश्वविद्यालय नियमानुसार पूर्व में अनुमति एवं विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शुल्क भुगतान करने के पश्चात् ही उपयोग कर सकेंगे ।
कोई भी व्यक्ति जो कि विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल के सदस्य नहीं है, वे निजी रूप से खेल संघ या अन्य अकादमी के बैनरतले क्रीड़ा मंडल के बिना पूर्व अनुमति के एवं बिना शुल्क जमा कराए क्रीड़ा मंडल मैदानों पर प्रतियोगिताएं, सम्मान समारोह एवं अन्य गतिविधियां आयोजित कराकर विश्वविद्यालय को वित्तीय नुकसान पहुँचाते है तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा का खतरा उत्पन्न करते है या कर रहे है तो ऐसे व्यक्तियों/ संघटनों के विरूद्ध प्रशासनिक एवं विधिक कार्यवाही की जाने का भी निर्णय लिया गया है ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button