53 वा ‘‘स्थापना दिवस’’ मनाया गया

जोधपुर।आदर्श विकासात्मक शिक्षण संस्थान कमला नेहरु नगर, सेक्टर 2 के तत्वाधान में ए. सी. एकेड़मी में विद्यालय के 53 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विद्यालय के सचिव श्री. ओमप्रकाष विष्नोई ने दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभांरभ किया आदर्श विकासात्मक शिक्षण संस्थान के संस्थापक मार्गदर्षक, प्ररेणास्त्रोत स्मृति शेष श्री. तेजराज पंवार के कठोर परिश्रम व मेहनत का परिणाम है। उन्होनें अनुषासन को जीवन का लक्ष्य बनाते हुए विद्यार्थियों को षिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए सफलता की उपलब्धियों को हासिल किया। स्थापना दिवस व श्री. तेजराज जी पंवार के जन्म दिवस के उपलक्ष में विद्यार्थियों द्वारा नृत्य व कविता की प्रस्तुतियाँ दी गई कार्यक्रम में आदर्ष महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सुखाराम जी , फार्मेसी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य श्री. राम प्रकाष  सिंघाटिया, ए. सी. एकेड़मी के प्रधानाचार्य श्री अनवर खान व उपप्रधानाचार्या श्रीमती अंषु परिहार व आदर्ष  बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार प्रजापत उपस्थित थे। इन सभी के द्वारा आदर्श परिवार व विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर होने की कामना की गई। कार्यक्रम के अंत में आदर्श महाविद्यालय के निर्देशक श्री. मनीष जी पंवार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यपिकाएँ पूर्णा व रिंकू गोराणा द्वारा किया गया। श्री. तेजराज जी पंवार के जन्मदिवस को यादगार बनाने हेतु वृक्षारोपण किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button