पंचायतीराज संस्थानों के उपचुनाव के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त
जोधपुर। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री हिमांशु गुप्ता ने आदेश जारी कर पंचायती राज संस्थानों के उपचुनाव अगस्त, 2023 के रिक्त पदों पर चुनाव के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है तथा मतपत्रों की प्रुफ रिडिंग के लिए संबंधित क्षेत्रों में तहसीलदारों को नियुक्त किया गया है।
आदेशानुसार पंचायत समिति मण्डोर की सुरपरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए तथा बुधनगर में वार्ड संख्या 5 में वार्ड पंच पद के लिए तहसीलदार जोधपुर को एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
इसी प्रकार पंचायत समिति लूणी में ग्राम पंचायत लूणी के वार्ड संख्या 10 में वार्ड पंच पद के लिए तहसीलदार लूणी को, पंचाायत समिति भोपालगढ में ग्राम पंचायत छापला में सरपंच पद के लिए तहसीलदार भोपालगढ को,पंचायत समिति बापिणी में ग्राम पंचायत पड़ासला के लिए वार्ड संख्या 9 में वार्ड पंच पद के लिए तहसीलदार बापिणी को, पंचायत समिति बाप में ग्राम पंचायत सोनलपुरा में वार्ड संख्या 1 में वार्ड पंच के चुनाव के लिए तहसीलदार बाप को, पंचायत समिति बालेसर की जुडिया ग्राम पंचायत में वार्ड संख्या 1 में उपसरपंच के लिए तथा भाण्डु जाटी ग्राम पंचायत के लिए वार्ड संख्या 9 में वार्ड पंच पद के लिए तहसीलदार बालेसर को, शेरगढ पंचायत समिति में ग्राम पंचायत पुंगलिया के लिए वार्ड संख्या 3 तथा ग्राम पंचायत भोमसागर में वार्ड संख्या 9 में वार्ड पंच पद के लिए तहसीलदार शेरगढ़ को, पंचायत समिति सेखाला में खिरजा खास ग्राम पंचायत में वार्ड संख्या 5 में वार्ड पंच चुनाव के लिए तहसीलदार सेखाला को, पंचायत समिति तिंवरी में ग्राम पंचायत तिंवरी के लिए वार्ड संख्या 1 में उपसरपंच पद के लिए तहसीलदार तिंवरी को, पंचायत समिति ओसिंया में ग्राम पंचायत नेवरा रोड में वार्ड संख्या 8 में वार्ड पंच पद के लिए तहसीलदार ओसिंया को, पंचायत समिति धवा में पंचायत क्षेत्र हमीर नगर में वार्ड संख्या 4 में वार्ड पंच के लिए तहसीलदार झंवर को तथा पंचायत समिति फलोदी में ग्राम पंचायत रिण में वार्ड संख्या 1 के लिए व ग्राम पंचायत कुण्डल में वार्ड 6 में वार्ड पंच के चुनाव के लिए तहसीलदार फलोदी को एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
साथ ही जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर)(पंचायत) श्री हिमांशु गुप्ता ने आदेश जारी कर सभी तहसीलदारों को संबंधित क्षेत्रों में चुनाव चिन्ह आवंटन के तत्काल पश्चात सरपंच एवं वार्ड पंच के मतपत्रों की प्रुफ रिडिंग करने के लिए नियुक्ति दी है।