सूर्यनगरी के 163 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
रक्तदाता, समाजसेवी व पूर्व पार्षद खुर्शीद अहमद के तिरसठवें (63) जन्म दिवस पर
जोधपुर। रक्तदाता, समाजसेवी व पूर्व पार्षद खुर्शीद अहमद के 63वें जन्मदिवस के मौके पर 73वां रक्तदान शिविर जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार, शहर जिला कांग्रेस उत्तर अध्यक्ष सलीम खान व सूर्यनगरी जोधपुर के जनप्रतिनिधियों के मेहमाने खास में इस्हाकिया स्कूल में आयोजित हुआ, जिसमें सूर्यनगरी के एक सौ तिरसठ से अधिक युवाओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया।
शिविर प्रभारी व समाजसेवी हाजी शेख शाकिर हुसैन बंगाली व बेबी अमरीन ने बताया इस शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को निशाने यादगार देकर हौंसला अफजाई की गई । शिविर में खुर्शीद अहमद ने कहा यह मेरा तेहतरवां रक्तदान शिविर है, मैं तीस सालों से अपने जन्म दिवस व समय समय पर आमजन की जरूरतों और अन्य सामाजिक सरोकारों के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन करता रहता हूँ। अपने वक्तव्य में खुर्शीद अहमद ने कहा कि रक्त थैलेसीमिया मरीजो के साथ जीवन में दूसरे लोगों के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान देने के साथ साथ हमेशा रक्दान करने के लिये युवाओं को प्रोत्साहित किया है। शिविर में रक्तदान सेवा कार्य में महात्मा गांधी अस्पताल व मथुरा दास माथुर अस्पताल की मेडीकल टीम डॉ तनुज जोशी, डूंगर राम सीरवी, दीपक देवल, दीपक प्रजापत, सूरज प्रजापत, हसनैन, डॉ श्रवण चौधरी, शैलेन्द्र, तोसिफ अहमद, दिनेश मीणा, धीरज गहलोत, मोहम्मद शम्मी, फिरोज खान, हेमन्त ने सहयोग किया । इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी मोहम्मद आशिक व शौकत अली लोहिया ने दी । शिविर में इस्हाकिया गर्ल्स स्कूल की बालिकाओं के लिए हिजाब भी वितरण किये गये।
कार्यक्रम में कांग्रेस उत्तर जिलाध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि खुर्शीद भाई पिछले तीस सालों से निःस्वार्थ अस्पतालो में मरीजों की सेवा कर रहे है और ब्लड बैंक में ब्लड की कमी होने पर हमेशा ऐसे रक्तदान शिविर का आयोजन करते रहते है। कार्यक्रम में शहर विधायक मनीषा पंवार ने कहा ऐसे रक्तदान शिविर अपने आप में कौमी एकता की बेहतरीन मिशाल है तथा इससे ब्लड बैंकों ब्लड की कमी को पूरा करने में अच्छा सहयोग मिलेगा ।
पार्षद हसन खान व पार्षद असलम खान ने कहा कि खुर्शीद भाई द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में यहाँ दे रहे रक्तदाताओं को देखकर लग रहा है कि हिन्दू मुस्लिम एकता की बेहतरीन मिशाल कायम हो रही है । प्रोग्राम में पार्षद प्रतिनिधि अरशद ने बताया खुर्शीद भाई को पिछले तीस सालों से ऐसे नेक कार्य करते देखता आया हूँ मुझे उम्मीद है आगे भी यह ऐसे पूण्य के कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा नेता वसीम अख्तर ने कहा रक्तदान महादान है तथा हर व्यक्ति को समय समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए।
शिविर में शिक्षिका शमा परवीन ने बताया ऐसे आयोजनों में युवाओं को बढ़चढ़कर हिस्सा लेना अपने आपमे एक तारीफें काबिल है तथा रक्तदान से बड़ा दान इस दुनिया शायद ही कुछ हो सकता है।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों में समाजसेवी इकबाल खान बैण्डबॉक्स, पार्षद मनीष लोढ़ा, पार्षद अख्तर खा सिंधी, उस्ताद हमीम बक्स, रियाज़ खान’ मुलाजी, जिलाध्यक्ष अबाशी समाज (महाराजा बैंड), मोइन चौधरी, रुबीना खान, रिजवान राजा, फिरोज फेम, पंचायती राज से शम्भु सिंह मेड़तिया, भंवराराम जाखड़, बेबी नन्दा, दयावन्ती शर्मा, नवीना शर्मा, रमजान केके, महरूफ मून, शाहीन, आबिद छिपा, परवेज, शानू एफसी, तौसीफ एमडीएम, बेबी अमरीन, इंजी.मोहम्मद इरफान, खुशेब अहमद, एजाज अहमद, खिज्रा अहमद, काशिफ़ा अहमद, सुल्तान खान, हुसेन सहित सैकड़ों शहरवासियों की मौजूदगी रही।