सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर फोटोग्राफी टीम बनी चैंपियन

जोधपुर। 24वीं अन्तर फ्रंटियर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी‌ प्रतियोगिता 2023-24 में राजस्थान फ्रंटियर की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी टीम ने बेहतरीन‌ प्रदर्शन करते हुए फोटोग्राफी में विजेता रहकर चैम्पियन ट्रॉफी राजस्थान फ्रंटियर के नाम पर और वीडियोग्राफी‌ में उप‌ विजेता रहकर रनर अप ट्रॉफी भी राजस्थान फ्रंटियर के नाम की।

इस प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी टीम के कार्मिकों ने बेहतरीन‌ प्रदर्शन करते हुए‌ आरक्षक डी रवि ने वीडियोग्राफी में गोल्ड मेडल अपने नाम पर किया और आरक्षक मनोज कुमार साहू ने भी फोटोग्राफी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

इस अवसर पर श्री पुनीत रस्तोगी, महानिरीक्षक, राजस्थान फ्रंटियर ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी टीम को विजेता और उपविजेता रहकर राजस्थान फ्रंटियर का नाम ऊंचा रखने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

24वीं अन्तर फ्रंटियर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 24 जुलाई 2023 से 28 जुलाई 2023 तक सीमा सुरक्षा बल एकेडमी, टेकनपुर (ग्वालियर ) मध्यप्रदेश में हुआ और इस प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल के‌ 12 फ्रंटियर की टीमों और 1 सहायक प्रशिक्षण केन्द्र हजारीबाग की टीम, कुल 13 टीमों ने भाग लिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button