जाट समाज प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह 30 को
विद्यार्थियों को एवं समाज के भामाशाह को सम्मानित किया जाएगा
जोधपुर। तेजल विकास संस्थान एवं जाट समाज बनाड़ रोड के तत्वाधान में कल 30 जुलाई को दसवीं व बारहवीं में 85% से ऊपर के अंको के विद्यार्थियों को एवं समाज के भामाशाह को सम्मानित किया जाएगा। समाज संस्थान के इस कार्यक्रम में जाट समाज के मौजिज लोग पधारेंगे।
पोस्टर विमोचन इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रामदयाल डूडी, सचिव रघुवीरसिंह पारासरिया, कोषाध्यक्ष तिलोकराम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष संग्राम सिंह खुड़खुडिया, हापुराम चौधरी, सकताराम गोदारा, श्रवणकुमार भंवरिया, प्रतापराम मूंदड़ा, रामनिवास चोयल, देवाराम लेगा, सोहनराम बेंदा, पुखाराम बेनीवाल, भाकरराम बुडानिया, भंवरलाल रलिया, सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।