बिसलपुर में राजीविका एवं रणबंका बालाजी ट्रस्ट द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
राजीविका एसएचजी के सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए निकाली रैली
जोधपुर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) एवं रणबंका बालाजी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण अभियान ग्राम पंचायत बिसलपुर में प्रधान मंडोर श्रीमती सुरता सेंगवा,रणबंका बालाजी ट्रस्ट के निदेशक श्रीमती श्वेता राठौड, श्री जन्मेजयसिंह, बिसलपुर सरपंच श्रीमती रेखा ज्यांणी मनरेगा आयुक्त श्रीमती शिवांगी स्वर्णकार, राजीविका परियोजना निदेशक श्री हरदीप चौपड़ा के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ।
वृक्षारोपण अभियान में 2000 पौधे बिसलपुर ग्राम पंचायत में लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल की गई।राजीविका स्वयं सहायता समूहों द्वारा रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
श्रीमती स्वर्णकार ने मनरेगा में उन्नति परियोजना की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से रूबरू होते हुए राजीविका से संबंधित कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। स्वयं सहायता समूह सदस्यों से विस्तृत चर्चा कर रणबंका बालाजी ट्रस्ट एवं राजीविका के संयुक्त तत्वाधान में किये जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई।
कार्यक्रम में राजीविका के अधिकारी,कार्मिक एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्य मौजूद रहे।