अमान व एजाज बिखेरेंगे अपनी कला का फ़न

 अकादमी की मासिक संगीत सभा में होगा गायन – वादन 

जोधपुर। देश के ख्यात नाम युवा शास्त्रीय गायक मोहम्मद अमान व सितार वादक एजाज़ ख़ान  मंगलवार, 25 जुलाई को राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर की मासिक संगीत सभा में अपनी कला प्रतिभा का फन बिखेरेंगे प् 

अकादमी अध्यक्ष श्रीमती बिनाका जेश ने बताया कि आकाशवाणी एंव दुरदर्शन से उच्च् ग्रेड के कलाकार व अकादमी युवा पुरुस्कार व सारेगामा के विशेष पुरूस्कार से सम्मानित ग्वालियर घराने के सिद्धहस्त गायक  मोहम्मद अमान देश के प्रतिशिष्ट मंचो पर अपने कार्यक्रम प्रस्तुति दे चुके है। श्री मोहम्मद अमान ने गायन की शिक्षा श्री जफर मोहम्मद से ली है अकादमी से सम्मानित सितार वादक श्री नियाज मोहम्मद के शिष्य श्री एजाज खान ने कई नामचीन कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी है।

अकादमी की इस नियमित मासिक संगीत सभा में भाग लेने वाले कलाकार अपनी कला प्रस्तुति के साथ साथ श्रोताओं को संबंधित विद्या के बारे में व्याख्यान द्वारा जानकारी देंगे।

 अकादमी सचिव श्री लक्ष्मीनारायण बैरवा ने बताया की मंगलवार शाम 7.30 बजे राज्य मंत्री एवं कला धर्मी श्री रमेश बोराणा के मुख्य आतिथ्य में मासिक संगीत सभा कार्यक्रम अकादमी के सभागार में निशुल्क आयोजित किया जायेगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button