पुष्टिकर साख सहकारी समिति के संचालन मण्डल के चुनाव संपन्न
सरला देवी को अध्यक्ष एवं सुनील बोहरा को उपाध्यक्ष चुना गया
जोधपुर। पुष्टिकर साख सहकारी समिति लि0 के संचालक मंडल के रविवार को ओमकारमल सोमानी कॉलेज परिसर में शंातिपूर्णक संपन्न हुए।
निर्वाचन अधिकारी राकेश पुरोहित नें बताया चुनाव में 10 संचालको का चयन मतदान द्वारा किया गया तथा मतदान के पश्चात मतगणना हुई जिसमें सरला देवी पुरोहित ने सर्वाधिक 1911, अजय कुमार पुरोहित ने 1875, अनिल हर्ष ने 1870, नटवर व्यास ने 1855, सुनील बोहरा ने 1836, सुरेन्द्र व्यास ने 1799, रामचंद्र पुरोहित ने 1739, निर्मल कुमार थानवी ने 1736,सुनीला व्यास ने 1723 एवं लक्ष्मीनारायण बिस्सा ने 1649 मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की तथा बाबूलाल खिंची निर्विरोध निर्वाचित हुए ।
नवनिर्वाचित संचालको में से पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से सरला देवी पुरोहित को अध्यक्ष एवं सुनील बोहरा को उपाध्यक्ष चुना गया ।