जोधपुर जिले के 780 तीर्थयात्री जाएंगे रामेश्वरम

13 अगस्त को विशेष रेलगाड़ी भगत की कोठी से होगी रवाना

जोधपुर। राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 अन्तर्गत विशेष रेलगाड़ी भगत की कोठी (जोधपुर) से रामेश्वरम् ट्रेन 13 अगस्त को दोपहर 2 बजे भगत की कोठी (जोधपुर) से रवाना होगी। इस विशेष रेलगाड़ी में भगत की कोठी स्टेशन से जोधपुर जिले के 780 यात्री सवार होगें। सभी यात्रियों को भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर प्रातः 9 बजे से रिपोर्ट करना है। जिससे समस्त प्रक्रिया को समय पर पूर्ण किया जा सके।

देवस्थान विभाग आयुक्त श्रीमती प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि इस रेलगाड़ी में सभी चयनित तीर्थ यात्रियों को व्यक्तिशः दूरभाष एवं संदेश के माध्यम से सूचित किया जा रहा है।
ये दस्तावेज़ लाने होंगे
यात्री अपने साथ ऑनलाइन भरे गये आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी (मय प्रमाणित चिकित्सीय प्रमाण-पत्र) मूल जनाधार,आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।

साथ ही दैनिक उपयोग की सामग्री (आवश्यक औषधियाँ,व्यक्तिगत आवश्यकता के लिए नकदी एवं कपड़े) लाने होगें। इस ट्रेन में 8 दिन तक यात्रियों के आवास, भोजन आदि की समस्त व्यवस्थाएँ देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा की जायेगी। यात्रियों के लिए यात्रा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button