नन्दी ने दूध पिया, मन्दिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
जोधपुर। इच्छापूर्ण बाबा रामदेव जी मन्दिर गली नम्बर 3, संजय गाँधी कॉलोनी, प्रताप नगर
जोधपुर में रविवार शाम आठ बजे नन्दी ने दूध पिया देखते ही देखते मन्दिर में नन्दी को दूध पिलाने
के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सुभाष चौहान, कालुराम चौहान, गोविन्द चौहान,
बंशीलाल आसेरी, गणेश चौहान, मंजू चौहान, चेतन चौहान सहित कई मोहल्लेवासी मौजूद थे।