जयपुर में ब्राह्मण महासभा का प्रांतीय महिला सम्मेलन आज
जोधपुर से 35 सदस्यीय महिला प्रतिनिधियों के दल को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना
जोधपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से पहली बार प्रांतीय महिला सम्मेलन आज रविवार 23 जुलाई को जयपुर में विद्याधर नगर स्थित भगवान परशुराम भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राह्मण महासभा की जोधपुर इकाई की ओर से 35 सदस्यीय महिला प्रतिनिधियों के दल को शनिवार दोपहर उम्मेद स्टेडियम स्थित महासभा के कार्यालय से पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच, पूर्व न्यासी व भाजपा नेता कमलेश पुरोहित, जोधपुर जिला अध्यक्ष जगदीश गौड़, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष उमा पारीक, कविता गौड़, प्रेरणा त्रिवेदी एवं पूनम पारीक ने बस को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री गौतम सभा के मंत्री दुष्यंत राणेजा, मदन गौड़, महेंद्र पुरोहित, डॉ. आरके व्यास, प्रदीप शर्मा, ललित जोशी, महेश व्यास एवं धर्मेश पारीक सहित समाज के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।
महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष अरुणा गौड़ ने बताया कि प्रथम प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन में राज्य के सभी जिलों की महिला प्रतिनिधि भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन की अतिथि ब्राह्मण मातृ शक्ति की प्रतीक सूरसागर विधायक श्रीमती सूर्यकांत व्यास तथा सहाड़ा विधायक श्रीमती गायत्री देवी त्रिवेदी होंगी, जबकि सम्मेलन के मुख्य अतिथि राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित केसरी चन्द शर्मा होंगे।
सम्मेलन में राज्यभर से महिला प्रकोष्ठ से जुड़ी 500 से अधिक महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी होगा। ब्राह्मण महासभा के जोधपुर जिलाध्यक्ष जगदीश गौड़ व महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष उमा पारीक ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को लेकर ब्राह्मण समाज की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। महासभा के प्रमुख महामंत्री सुरेश पारीक ने बताया कि यह महिला सम्मेलन अपने आप में एतिहासिक साबित होगा। इस सम्मेलन में सार्वजनिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में ब्राह्मण समाज की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने पर मंथन किया जाएगा। सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोधपुर से प्रेरणा त्रिवेदी, कविता गौड़, पूनम पारीक, अनीता शर्मा, रागिनी शर्मा, मंजू शर्मा, संगीता पुरोहित, शारदा पारीक, संतोष, विमलेश घोष, इन्दू, सरोज व्यास, नीलम जोशी, बसंती दवे, शिवानी, देवकन्या, तारामणी रांकावत, नेलेश शर्मा, यशोदा शर्मा, आदिति शर्मा सहित 35 सदस्य प्रतिनिधियों का दल रवाना हुआ।