अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा की  राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरु

महासभा के वर्तमान सत्र में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने समारोह पदभार ग्रहण कर लिया।

राम मंदिर आंदोलन में अपने प्राण गंवाने वाले समाज के लोगों की याद में शौर्य स्तंभ भी बनाया जाएगा।

जोधपुर। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के तीसवें नवीन सत्र की  राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय  बैठक की शुरुआत  आज रातानाडा स्थित माहेश्वरी भवन में रुद्राभिषेक से हुई. बैठक के प्रारंभ में   भगवान महेश एवम भारत माता की दीप प्रज्जवलन सहित ‘‘महेश वंदना’’ एवम ‘‘वन्दे मातरम्’’ से अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना  की गई।

महासभा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नागपुर के श्री विजय चांडक द्वारा जैसे ही श्री संदीप काबरा को आगामी सत्र के लिए (2023-26) सभापति के पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा पूरा हॉल करतल ध्वनि से गुंजायमान हो उठा। इसके अतिरिक्त महामंत्री के रूप में श्री अजय काबरा, अर्थ मंत्री श्री राज कुमार काल्या सहित विभिन्न अंचलों के निर्वाचित उपसभापतिगण को भी निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपे जाने से महासभा के वर्तमान सत्र में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने समारोह पदभार ग्रहण कर लिया।

कार्यक्रम की सबसे अनूठी विशेषता यह रही कि इस बैठक में सभी निवर्तमान पदाधिकारियों की सेवा की सराहना करते हुए उन्हें साफा पहना कर शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनकी सेवाओं का बहुमान किया गया। इस कार्यक्रम में निवर्तमान सभापति पद्म श्री बंशीलाल राठी, श्री रामपाल सोनी एवम्   श्री श्याम सोनी ने भी माहेश्वरी महासभा की नवीन टीम को आशीर्वाद देते हुए विश्वास जताया कि तकनीक से लबरेज यह टीम समाज को और आगे ले जाने में सक्षम होगी।

महासभा के सभापति संदीप काबरा ने बताया कि समाज की ओर से भगवान श्री राम नगरी अयोध्या में शौर्य भवन मनाया जा रहा है। इसमें राम मंदिर आंदोलन में अपने प्राण गंवाने वाले समाज के लोगों की याद में शौर्य स्तंभ भी बनाया जाएगा। वहीं रामशरद कोठारी की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। 185 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में भगवान का एक मंदिर सहित 132 रूम बैंक्वेट हॉल आदि बनाए जाएंगे। अपने उद्बोधन में उन्होंने समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही। माहेश्वरी समाज भगवान महेश के साथ भारत माता का पूजन करता है। उनके लिए देश पहले, समाज सेकेंड स्थान पर है। देश का पहला ऐसा समाज का संगठन होगा जहां वंदे मातरम् का गान होता है। उन्होंने कहा कि आजकल के समय में चुनाव के समय लाखों रुपए फिजूल खर्च होते हैं। खासकर माहेश्वरी समाज के चुनाव में तो चार्टर से भी वोटर को लाया ले जाया जाता है। ऐसे समय में निर्विरोध चुनाव होना गौरव की बात है। उनकी कोशिश रहेगी कि इस परंपरा को आगे भी कायम रखा जाए। फिजूल में होने वाले पैसों की बर्बादी को रोककर समाज के लिए विकास के कार्य किए जाए। यह उनकी प्राथमिकता में रहेगा। आने वाले सत्र में सिविल सर्विसेज में समाज के बच्चे ज्यादा से ज्यादा भाग ले 2030 तक 100 से अधिक छात्रो को न्च्ैम् म्गंउ मे चयन कराना हमारा लक्ष्य रहेगा। हमारे समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नही है महासभा ऐसे सभी बच्चों को जो न्च्ैम् म्गंउ मे भाग लेना चाहते है। उन बच्चो को महासभा सभी तरह के संसाधन उपलब्ध करायेगी।

सोलार इंडस्ट्रीज के चेयरमैन व इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सत्यनारायण नुवाल ने भी अपने संबोधन में बताया कि ज्ञान के साथ आचरण की श्रेष्ठता अत्यधिक आवश्यक हैं और इसी गुण से हमारा समाज और आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि के रूप में  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि मुझे भरोसा हैं कि माहेश्वरी समाज ने अपेक्षाकृत युवा व दक्ष नेतृत्व कर्ताओं का चयन किया हैं जिससे समाज के बहुमुखी उन्नयन को गति मिल सकेगी। कार्यक्रम में सभापति का गुरुत्तर दायित्व सम्हालने के पश्चात श्री संदीप काबरा ने अपने उद्बोधन में अपनी टीम के संकल्प को खचाखच भरे विशाल कक्ष में बताते हुए कि हम शिक्षा के माध्यम से उत्कृष्टता प्राप्त करने, अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का उत्थान करने और तकनीक के प्रयोग के साथ समाज को आगे ले जाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश श्री ज.े के. माहेश्वरी ने नपे तुले शब्दों में ‘‘सामाजिक संगठनों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका’’ विषय पर रामचरित मानस व महाभारत को उद्धृत करते हुए रेखांकित किया कि लक्ष्य लेकर चलने वाले निराभिमानी कभी असफल नहीं होते और उसमे भी यदि यश की कामना छोड़ दी जाए तो सोने में सुगंधी हो जाएगी।

कार्यक्रम में अयोध्या में माहेश्वरी समाज के भामाशाहों द्वारा निर्मित होने वाले ‘‘शौर्य भवन’’ का भी डिजिटल प्रस्तुतिकरण इसके अभियंता श्री राकेश शर्मा द्वारा दिया गया जिसे बहुत सराहना मिली। कार्यक्रम में पधारे सभी  अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष व उद्योगपति श्री गोपी किशन मालानी, पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी संगठन के अध्यक्ष श्री रतन लाल डागा ने अपने उद्बोधन में बैठक में पधारे सभी आगन्तुको का सादर वंदन व अभिनन्दन किया एवं सर्वसम्मति कराने वाली टीम का आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम मूंदड़ा ने 30वें सत्र के कार्यसमिति बैठक करने का जो महासभा के केन्द्रीय पदाधिकारीयो जो आतिथ्य प्रदान किया उसके लिये जोधपुर जिला माहेश्वरी सभा आपका आभार व्यक्त करती है इस सत्र की प्रथम बैठक जोधपुर में आयोजित है उसमें हमें उसपर चिन्तन मनन करना आवश्यक है कि समाज के अंतिम छोर में बैठे उस समाज बन्धु के जीवन में आ रही कठिनाईयों को कैसे दुर कर सके। समाज के संस्कृति को कैसे बचाया जा सके उसपर भी चिन्तन करना आवश्यक है। आज महासभा की सम्पूर्ण टीम यूवा टीम है समाज का नेतृत्व युवा कर रहे है जिससे समाज की दिशा और दशा प्रगति पर रहेगी ऐसा मेरा मानना है।
श्री माहेश्वरी समाज के मंत्री श्री नन्दकिशोर शाह ने धन्यवाद सहित आभार व्यक्त किया। इस बैठक में अनेक राजनैतिक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पहुंच कर श्री संदीप काबरा सहित नवीन टीम को बधाई दी जिनमें पूर्व सांसद   श्री जसवंत सिंह विश्नोई एवम् पूर्व मेयर श्री घन श्याम ओझा, श्री राजेन्द्र कुमार गहलोत प्रमुख थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button