जोधपुर में 12.43 करोड़ की लागत से बनेगा अल्पसंख्यक नागरिक सुविधा केंद्र
बजट घोषणा 2023-24 में जारी हुई स्वीकृति
जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर जोधपुर में 12.43 करोड़ रुपए की लागत से अल्पसंख्यक नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित होगा। इसके लिए बजट घोषणा 2023-24 की अनुपालना में अल्पसंख्यक मामलात विभाग ने प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है।
अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्री जमील एहमद कुरैशी द्वारा जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार इसका निर्माण कार्य कराने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग, जयपुर को कार्यकारी एजेंसी बनाया गया है