उत्कर्ष रामस्नेही गुरुकुल में आयोजित हुआ योग शिविर
जोधपुर। तिंवरी स्थित उत्कर्ष रामस्नेही गुरुकुल में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव के तहत आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की प्रशिक्षिका कुसुम और प्रीति भंडारी ने 150 बच्चों को ध्यान व योग के नियमित प्रयोग की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने बच्चों को कुछ योगिक क्रियाओं का अभ्यास भी करवाया। शिविर में गुरुकुल के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रशिक्षिका कुसुम ने योग को भारतीय संस्कृति का एक गौरवमय हिस्सा बताया। प्रीति भंडारी ने बताया कि योग से व्यक्ति किस प्रकार शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। दोनों प्रशिक्षिकाओं ने गुरुकुल पद्धति से पढ़ रहे बालकों की जीवनचर्या का अवलोकन किया व इसे बहुत ही सराहा उत्कर्ष ग्रुप के चेयरमैन डॉ. निर्मल गहलोत ने कहा कि ऐसे शिविरों का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए।