शिहाब चौतुर आज जोधपुर आएंगे

हिंदुस्तान का पहला पैदल हज यात्री शिहाब चौतुर

23 जुलाई रविवार को शाम 5.00 बजे उम्मेद स्टेडियम मे समाज के होनहार बच्चो को पारितोषिक का वितरण करेंगे

जोधपुर । हिंदुस्तान से मक्का तक पैदल हज यात्रा करने वाले हज यात्री शिहाब चौतुर कल होने वाले एक सार्वजनिक कार्यक्रम के तहत आज जोधपुर आएंगे ।
कार्यक्रम आयोजक इंतखाब आलम ने बताया कि यह पहले मौका है जब शियाब चौतुर आज जोधपुर आएंगे तथा यहाँ सद्भावना कार्यक्रम पैगाम ए मोहब्बत के लिए उपस्थित होंगे । इस कार्यक्रम में सभी जाति धर्म वर्ग के गणमान्य नागरिको द्वारा पुराना उम्मेद स्टेडियम में रविवार 23 जुलाई को शाम 5.00 बजे को रखा जा रहा है । इस कार्यक्रम में समाज के होनहार बच्चो को पारितोषिक व स्मृति चिन्ह का वितरण भी आयोजन समिति द्वारा किया जायेगा । शिहाब के जोधपुर आने के चलते पूरे शहर में खुशी का माहौल है ।
शिहाब चौतुर के भाई हाजी मुश्ताक ने बताया उन्होंने 2 जून 2022 को भारत से उन्होंने पैदल हज यात्रा शुरू की थी तथा 1 साल 17 दिन में पूरी की, तथा 13 जुलाई को वापस भारत लोटे । उन्होंने बताया इस पूरी इस हज यात्रा के बाद व वहाँ रहने खाने और लौटने का खर्चा सउदी सरकार ने दिया ।
संजोयक जमील अंसारी ने बताया इसके लिए उमेद स्टेडियम में बिना पास के सभी लोगो की एंट्री फ्री रखी गयी है ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button