दिलीप पुरोहित जोधपुर सर्व ब्राह्मण महासभा राजस्थान ईकाई जोधपुर जिले के जिला अध्यक्ष घोषित

बैठक में सर्व सहमति से किया गया मनोनीत

जोधपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा राजस्थान इकाई की आज हुई बैठक में सर्व सहमति से दिलीप पुरोहित को जोधपुर सर्व ब्राह्मण महासभा राजस्थान इकाई जोधपुर जिले का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। आज की बैठक में अध्यक्ष पंडित एसके जोशी, उपाध्यक्ष पूजा शर्मा,सचिव जितेंद्र बोहरा,महासचिव गोपाल राज कल्ला, सह सचिव अर्जुन राज गौड एवं अन्य सदस्य सम्मिलित हुए। दिलीप पुरोहित पिछले कई वर्षों से ब्राह्मण समाज के लिए अपना जीवन समाज सेवा में समर्पित कर चुके हैं। उनकी इस प्रकार के समाज सेवा व हर समय ब्राह्मण समाज के लिए खड़े रहना चाहे वह आर्थिक स्थिति हो चाहे वह सामाजिक हो चाहे वह संगठन में किसी पद को लेकर के हो पुरोहित हमेशा ब्राह्मण समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं। इन्हीं सब उपलब्धियों एवं आगे भी समाज के प्रति समर्पित रहने की भावना को देखते हुए उन्हें जोधपुर जिले का सर्व ब्राह्मण महासभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।  साथ ही उन्हें अगले 20 दिन में अपनी जिले की कार्यकारिणी बनाने का निवेदन किया गया है। अगले 20 दिन में दिलीप पुरोहित अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करके शीघ्र ही जोधपुर जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम करेंगे। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button