दादा-दादी वृद्ध आश्रम के वृद्धजनों ने पाल बालाजी मंदिर के दर्शन किये
जोधपुर। हैल्थ वेलफेयर संस्थान द्वारा संचालित दादा-दादी वृद्ध आश्रम के वृद्धजनों को पाल बालाजी मंदिर के दर्शन कराए और मंदिर भजन कीर्तन किये। वृद्धजनों को खुशनुमा वातावरण व हरियाली को ध्यान में रखते हुए अशोक उद्यान का भ्रमण कराया गया।
सचिव राजाराम चैधरी ने बताया कि दादा-दादी आश्रम के वृद्धजनों का कई भामाशाहों ने जगह-जगह स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भामाशाहों ने वृद्धजनों के लिए नाश्ते व भोजन की व्यवस्था भी की। इस अवसर पर मुस्कान ग्रुप एवं प्रिया जैन, संजय, राजेश्वरी, मधु, ब्रजेश, मुकेश माथुर सहित कई भामाशाह उपस्थित थे। वृद्धजनों ने उत्साह के साथ अशोक उद्यान में भ्रमण का आनन्द लिया। आश्रम के वृद्धजनों के साथ पुकाराम, रतन, कंचन प्रजापत सहित आश्रम के स्टाफ ने भी पाल बालाजी मंदिर के दर्शन का लाभ लिया।