सिकन्दराबाद-हिसार-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस रेलसेवा का पेद्दपल्ली स्टेशन पर ठहराव
जोधपुर। रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु सिकन्दराबाद-हिसार-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस रेलसेवा का पेद्दपल्ली स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाडी संख्या 22737, सिकन्दराबाद-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 12.07.23 से सिकन्दराबाद से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पेद्दपल्ली स्टेशन पर 02.34 बजे आगमन एवं 02.35 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22738, हिसार-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 16.07.23 से हिसार से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पेद्दपल्ली स्टेशन पर 03.54 बजे आगमन एवं 03.55 बजे प्रस्थान करेगी।
नोटः- उपरोक्त रेलसेवा का ठहराव छः माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात् बढाया भी जा सकता है।