राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण राष्ट्र कमजोर हो रहा है : राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधाशु त्रिवेदी

जोधपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहां कि लव जिहाद के बढ़ते प्रकरणों पर कहा कि ऐसे मामलों मे राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण राष्ट्र कमजोर हो रहा है। वे आज जोधपुर प्रवास पर सर्किट हाउस में पत्रकारों से रु-ब-रु हो रहे थे।
उन्होंने कहा कि लव जिहाद या रोमियो जिहाद संघ या बीजेपी का शब्द नहीं है। यह सबसे पहले केरल में देखने सुनने में आया था। शाहजहां वर्सेज केरला स्टेट मामले का दिया उदाहरण। और कहा की योजनाबद्ध तरीके से किया जाता है टारगेट। यह सामान्य प्यार मोहब्बत नहीं है। ऐसे मामलों में राजनेताओं की क्राइसेस ऑफ क्रेडिबिलिटी होती है उजागर। साधारण मध्यम और अपर क्लास हिंदू लड़कियों को किया जाता है टारगेट।
कांग्रेस के दौरे मापदंड भी है इसके लिए जिम्मेदार। केरल में कुछ और बयान और राजस्थान में कुछ और बयान ऐसी घटनाओं को लेकर दिये जाते हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुद कोंग्रेस के बागी हो रहे। नेताओं के आपसी द्वंद के चलते कथनी व करनी में अंतर है। कांग्रेस अपनी ही पार्टी के सदस्यों के खिलाफ चल रही है और बयान एक दूसरे के खिलाफ बयान बाजी कर रही है। कांग्रेस के नेताओं की कारस्तानी को राजस्थान कि जनता को समझना चाहिए। उन्होंने
कबीर के दोहे से समझाया राजास्थान कि स्थिति को समझाते हुए बताया कि दो पाटन के बीच मे साबित बचा न कोई। उन्होंने भाजपा के 9 साल को लेकर है कहा कि सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल आये है। 48 करोड़ को जनधन से जोड़े भारत मे निर्धन वर्ग की महिलाओं को मिला संपत्ति में अधिकार। जन जन तक विकास के उजाले को पहुचाया।
उन्होंने ने केन्द्रीय जलशक्ति मन्त्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मंत्रालय का महत्व को बताया। राजस्थान में पानी के महत्व को बताया111 जल मार्ग से हो रहा है परिवहन। आगामी चुनावो में जनता से अनुरोध किया रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सदस्य डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने बताया कि राजस्थान में सौर ऊर्जा में अभूतपूर्व काम किया आठ साल पहले ही टारगेट अचीव किया। सोलर एनर्जी में हम विश्व मे एक नम्बर पर है।

शेखावत ने डॉ. सुधांशु त्रिवेदी का दुप्पटा ओढ़ाकर किया स्वागत
जोधपुर सांसद केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को जोधपुर प्रवास पर है।
मंत्री शेखावत यहां पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी के साथ महा जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित होने वाले भारतीय जनता पार्टी के विविध कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे। जोधपुर सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता से पहले केन्द्रीय मंत्री शेखावत जब प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी से तो भाजपा का दुप्पटा ओढक़र उनका स्वागत किया। बाद में दोनों मीडिया से मुखातिब हुए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button