3 सितम्बर को होगा ब्राह्मणो का महासंगम, प्रदेश भर के 51 हजार बूथ से होगें विप्र बंधू शामिल

200 विधानसभाओं के बनाये जा रहे हैं प्रभारी

पाली।  सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आगामी 3 सितम्बर को जयपुर में ब्राह्मणों के महासंगम का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरूआत दौसा, लालसोट, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी व टोंक से हो चुकी है। 

इस महासंगम में प्रदेश के हर बूथ से कम से कम 10 ब्राह्मणों को आमंत्रित किया जायेगा। इसके लिये प्रदेश के कुल 51 हजार बूथो पर समाज के बंधुओं से सम्पर्क किया जायेगा और 200 विधानसभाओं के प्रभारी बनाये जा रहे है।

सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 3 सितम्बर को आयोजित होने वाले महासंगम के प्रति समाज में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसलिये इस बार पहलीबार प्रदेश की 200 की 200 विधानसभाओं से समाज बंधुओं को जयपुर बुलाया जा रहा है और समाज हित में जो भी निर्णय इस महासंगम में लिये जायेगें उन्हें समाज के हर तबके तक पहुंचाया जायेगा। 

मिश्रा ने बताया कि इस महासंगम में ब्राह्मण अस्मिता को मजबूत करने, समाज को एकजूट करने साथ ही राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से समाज की ताकत को बढाना, एक मात्र उद्देश्य होगा।

महासंगम में लिए जाएंगे ये प्रस्ताव

मुख्य एजेण्डे के रूप में 14 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग, भगवान परशुराम विश्वविद्यालय की स्थापना, भगवान परशुराम जी की 111 फीट प्रतिमा की स्थापना, प्रत्येक जिले में गुरूकुल की स्थापना, ईडब्ल्यूएस आरक्षण में हो रही विसंगतियों को दूर करनमा, ब्राह्मण आरक्षण आंदोलन के समय लगाये गये मुकदमों को वापिस लेना, ब्राह्मण बालिकाओं के लिये छात्रावास की स्थापना सहित अन्य प्रस्ताव इस महासंगम में लिये जायेगें।

राजनीतिक आरक्षण की भी होगी मांग

महासभा ने समाज को एकजूट करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम हाथ में ले रखे है। जिसमें सामुहिक विवाह, सामुहिक उपनयन संस्कार, ज्योतिष कर्मकाण्ड शिविर, छात्रवृति देने सहित अनेका अनेक कार्यक्रम महासभा द्वारा किये जा रहे है। जिन्हे प्रत्येक गांव, तहसील तक पहुंचाया जाये। इस पर भी चर्चा होगी। साथ ही पुरे प्रदेश में ब्राह्मणों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढे, इडब्ल्यूएस आरक्षण में राजनीतिक आरक्षण भी हो, ये सब विषय भी इस महासंगम में रखे जायेगें।

एकजुट होकर करें मताधिकार का प्रयोग

सर्व ब्राह्मण महासभा पाली के जिलाध्यक्ष सीताराम शर्मा ने बताया कि महासभा ने एक लम्बी लडाई ईडब्ल्यूएस आरक्षण के लिये लड़ी थी। उस समय भी महासभा ने लाखो लाख ब्राह्मणों की आरक्षण रैलियां आयोजित की थी और सभी राजनीतिक पार्टीयों के नेताओं ने उस समय महासभा के मंच पर आकर समर्थन दिया था। महासभा ने लक्ष्य तय किया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में समाज का प्रतिनिधित्व बढ़े और समाज एकजूट होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें। 

गांव गांव ढाणी ढाणी से शामिल होंगे समाजबंधु

इस संदर्भ में आने वाले 3 माह तक पूरे प्रदेश में महासभा के पदाधिकारी छोटे-बड़े सम्मेलन गांव, ढाणी स्तर पर करके एक विशेष कार्य योजना बनाकर लोगो जयपुर महासंगम में आमंत्रित करेगें।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा पाली के उपाध्यक्ष दिनेश दवे, महासचिव मनोज शर्मा, सचिव पीयूष शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक गौड़ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button