एम.सी.ए. छात्र-छात्राओं ने बॉलीवुड पर रैंप वॉक प्रस्तुत की
जोधपुर । लाचू मेमोरियल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलोजी में एम.सी.ए. द्वितीय सेमेस्टर का कल्चरल समारोह आयोजित किया गया|
कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी पाटनी ने सरस्वती माँ का दीप प्रज्वलन कर के किया । समारोह में छात्र-छात्राओं ने बॉलीवुड थीम पर रैंप वॉक प्रस्तुत की, कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सोलो व ग्रुप नृत्य परफार्मेंस प्रस्तुत किया । सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम में जयेश्वर, ने जिंदगी पर, तोषी ने स्वरचित कविताए प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए गेम्स का भी आयोजन किया गया । कुछ तुम कहो, कुछ में सुनू गेम के विनर मिताली व निकिता रहे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ व ध्रुवी ने किया।