चेतन शर्मा के पदोन्नत होकर सहायक अभियन्ता बनने कर्मचारियों ने किया सम्मान

जोधपुर। जोधपुर विद्युत वितरण निगम कार्यालय कनिष्ठ अभियन्ता प्रताप नगर में कार्यरत चेतन शर्मा कनिष्ठ अभियन्ता पद से पदोन्नत होकर सहायक अभियन्ता जोधपुर डिस्कॉम आऊ के पद पर पदोन्नत होने पर कार्यालय कनिष्ठ अभियन्ता प्रताप नगर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


सहायक अभियन्ता भजनलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जोधपुर विद्युत वितरण निगम कार्यालय कनिष्ठ अभियन्ता प्रताप नगर में कार्यरत चेतन शर्मा आठ वर्षों के सफलत सर्विस कर सहायक अभियन्ता पद पर पदोन्नत होने पर सोमवार को शाम 4 बजे प्रताप नगर कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजन किया गया। जिसमें सभी कर्मचारियों द्वारा चेतन शर्मा को मोमेन्टो, तस्वीर व माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान सहायक अभियन्ता भजनलाल ने कहा चेतन शर्मा प्रताप नगर कार्यालय में पिछले आठ वर्षों कार्यरत रहे। वे हमेशा से ही कार्य प्रति सजग व तैयार रहते थे। क्षेत्र में कोई विद्युत समस्या होने पर चेतन शर्मा उस समस्या के समाधान तुरन्त जुट जाते और समस्या का समाधन करने कोई कसर नहीं छोड़ते। हम सभी कर्मचारी व अधिकारीगण पदोन्नत होने पर चेतन शर्मा का आभार व सम्मान करते है।  इस दौरान वार्ड पार्षद श्रीमती मेहराज अंसारी, चन्द्रसिंह सिसोदिया, समाजसेवी मगराज कच्छवाह, समाजसेवी गुलाम मोहम्मद, महेन्द्रसिंह, ऐश मोहम्मद, जोया जी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। वहीं कार्यालय के सहायक अभियन्ता भजनलाल, कनिष्ठ अभियन्ता सन्नीसिंह, पंकज गर्ग, प्रकाशसिंह, अनिल, नीतूसिंह, भारती मेम, मोतीगिरी, मोहम्मद अशफाक, श्रवण कुमार, मोहम्मद साजिद, धनप्रकाश, खुर्शीद अहमद, गोपालकिशोर, साबीर अली, मोहम्मद शकील एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button