रिलायंस ज्वेल्स ने फेस्टिव सीजन में ‘महालया कलेक्शन’ लॉन्च किया
जोधपुर। महाराष्ट्र की कला, संस्कृति और विरासत से प्रेरित पारंपरिक आभूषणों की यह रेंज वाकई बेमिसाल है। रिलायंस ज्वेल्स भारत में आभूषणों के अग्रणी ब्रांडों में से एक है, जिसे विभिन्न कला एवं संस्कृतियों, परंपराओं और मान्यताओं से प्रेरित अपने अलग-अलग तरह के ज्वेलरी कलेक्शन के लिए जाना जाता है, और इस ब्रांड के आभूषण सही मायने में भारत की समृद्ध एवं विविधतापूर्ण विरासत को दर्शाते हैं। ओडिशा से प्रेरित उत्कल कलेक्शन से लेकर बनारस से प्रेरित काश्यम और कच्छ से प्रेरित रणकार कलेक्शन तक, रिलायंस ज्वेल्स ने विभिन्न प्रकार के अपने आभूषणों के डिजाइनों के जरिए भारत की समृद्ध एवं विविधतापूर्ण विरासत को सामने लाना जारी रखा है। इस बार त्योहारों के अवसर पर, रिलायंस ज्वेल्स ने सोने और हीरे के आभूषणों के एक शानदार कलेक्शन ‘महालया’ को लॉन्च किया है। यह कलेक्शन महाराष्ट्र के वैभव और यहाँ की शोभा से प्रेरित है, जिसे आने वाले पावन व पुनीत त्योहारों के उपलक्ष्य में बाजार में उतारा गया है। महालया नाम महानता और सुंदरता की चरम सीमा का प्रतीक है, जिसमें महा का मतलब महान और आलय का मतलब सौंदर्य है, जो महाराष्ट्र में जीवन के लगभग सभी पहलुओं में पाया जाता है।
महाराष्ट्र के विरासत की शोभा और गौरव का जश्न मनाने वाले इस बेमिसाल एवं बेहद खास डिजाइन के साथ, रिलायंस ज्वेल्स ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाना और उसका सम्मान करना जारी रखा है। अपने ग्राहकों के लिए इस फेस्टिव सीजन को और भी खास बनाने के लिए, ब्रांड ने इस शानदार कलेक्शन को 22 कैरेट सोने में तैयार किए तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित सबसे खूबसूरत हीरों के साथ बेहतरीन नेकलेस सेट, पेन्डेन्ट सेट, मंगलसूत्र, झुमके, अंगूठियों, कंगन और चूडिय़ों के रूप में डिजाइन किया है।
इस नए कलेक्शन के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए रिलायंस ज्वेल्स के सीईओ, सुनील नायक, ने कहा, भारतीय परंपरा काफी विशाल एवं प्रतिष्ठित रही है साथ ही यहाँ की संस्कृति भी बेहद खूबसूरत एवं विविधतापूर्ण है, जो हमारे देश की जड़ों से गहराई से जुड़ा हुआ है। यही चीज सही मायने में हम में से प्रत्येक को भारतीय होने पर गर्व महसूस कराती है। हमें अपनी समृद्ध विरासत, कला और शिल्प से प्रेरित होकर पिछले 3 सालों के दौरान आभूषणों के बेहतरीन कलेक्शन को लॉन्च करने पर बहुत गर्व है, जिसे हमारे सभी ग्राहकों ने काफी पसंद किया है। हमें बेहद खुशी है कि हमने इस बार भी त्योहारों के अवसर पर अपने छठे कलेक्शन के साथ इस सिलसिले को बरकरार रखा है। इस कलेक्शन में सोने और हीरे से तैयार किया गया प्रत्येक नेकलेस, मंगलसूत्र, झुमके, अंगूठियाँ, कंगन और चूडिय़ाँ बेमिसाल हैं, जो महाराष्ट्र की शोभा और गौरव को दर्शाते हैं।