ग्लेनमार्क वयस्कों में अनियंत्रित टाइप 2 डायबिटीज़ के लिए भारत में लोबग्लिटाज़ोन लॉन्च करने वाली पहली फार्मास्युटिकल कंपनी बनी

जोधपुर। प्रमुख इनोवेशन ड्रिवन ग्लोबल फार्मास्युटिकल कंपनी, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (ग्लेनमार्क), वयस्कों में टाइप २ डायबिटीज़ के इलाज के लिए भारत में थायाझोलीडीनडायोन लोबेग्लिटाज़ोन (लोबेग्लिटाज़ोन) लॉन्च करने वाली पहली कंपनी बन गई है। इस दवा की मार्केटिंग एलओबीजी ब्रांड नाम के अंतर्गत की जाएगी। इस दवा में लोबेग्लिटाज़ोन (0.5 मिलीग्राम) होता है और वयस्क डायबिटीज़ रोगियों में ग्लाइसेमिक नियंत्रण में सुधार के लिए, प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर, दिन में एक बार लिया जाता है। भारतीयों में इंसुलिन-प्रतिरोध काफी अधिक है, इसलिए एलओबीजी अनियंत्रित टाइप2 डायबिटीज़ के प्रबंधन के लिए इंसुलिन-प्रतिरोधी डायबिटीज़ रोगियों के लिए एक आकर्षक उपचार विकल्प है।
ग्लेनमार्क को भारतीय ड्रग रेग्युलेटर, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से लोबेग्लिटाज़ोन के निर्माण और मार्केटिंग के लिए मंजूरी मिली थी, जो कि 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वयस्क टाइप 2 डायबिटीज़ रोगियों पर किए गए रैंडम, डबल-ब्लाइंड चरण 3 क्लिनिकल ट्रायल पर आधारित है। इस ट्रायल में लोबेग्लिटाज़ोन को तेज़ी से और बेहतर ग्लाइसेमिक नियंत्रण करते पाया गया है।
लॉन्च के अवसर पर, आलोक मलिक, ईवीपी एवं बिजनेस हेड- इंडिया फॉर्म्युलेशंस, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने कहा, “इंटरनेशनल डायबिटीज़ फेडरेशन के अनुसार, भारत में 7.4 करोड़ वयस्क लोग डायबिटीज़ से प्रभावित हैं, जिनमें से लगभग 40% मरीज इंसुलिन प्रतिरोधी लगते हैं। डायबिटीज़ के इलाज के लिए भारत में एक अग्रणी समाधान प्रदाता के रूप में, हमें एलओबीजी पेश करते हुए गर्व हो रहा है। एलओबीजी बिल्कुल नई और सस्ती दवा है, जो देश में अनियंत्रित टाइप 2 डायबिटीज़ से पीड़ित वयस्क रोगियों में इंसुलिन-प्रतिरोध से निपटने में मदद करेगी।”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button