इकबाल एच. कायमखानी ने एमजीएच में नर्सिंग अधीक्षक पद कार्यभार ग्रहण किया

नर्सिंग अधिकारियों कर्मचारियों ने भव्य स्वागत

जोधपुर। चिकित्सा एवं स्वास्य सेवाएं राजस्थान सरकार की अनुपालना में डॉ.एस.एन. मेडिकल कॉलेज जोधपुर प्रशासन द्वारा महात्मा गाँधी अस्पताल में बेहतरीन व्यवस्था बनाएं रखने के लिए इकबाल एच. कायमखानी व बाबूलाल विश्नोई को महात्मा गाँधी अस्पताल में नर्सिंग अधीक्षक पद पर नियुक्त प्रदान की है। महात्मा गांधी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में इकबाल एच. कायमखानी व बाबूलाल विश्नोई ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान उनका साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वहीं नियुक्ति को लेकर नर्सिंग अधिकारियों व कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल शर्मा, आर.एन.ए. जिलाध्यक्ष पीयूष ज्ञानी, विजेन्द्रसिंह, महिपालसिंह, सन्तोष शर्मा, अजीज उल्लाह खाँ, इकबाल अली रंगरेज, मोहम्मद आरीफ, संजीव सभ्रवाल, अशोक चौधरी, जगदीश जाट, श्रीगोपाल व्यास, अजीत गुरनानी, उमाराम, रसीद खिलजी सहित कई कार्यकर्ता व सदस्यगण गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button