हमें आपस में प्रेम रखना चाहिए, एक दूसरे मदद करनी चाहिए : रेव्ह अर्जुनसिंह

पांच दिवसीय जोधपुर क्रिश्चियन कन्वेंशन का समारोह पूर्वक समापन

जोधपुर। सरदारपुरा स्थित सेंट एंड्रयूज हॉल में 2 से 6 अक्टूबर तक पांच दिवसीय जोधपुर क्रिश्चियन कन्वेंशन का आयोजन किया गया। जिसमें रेव्ह. डॉ. अमिताभ रॉय इलाहाबाद से तथा रेव्ह. अर्जुन सिंह भोपाल से विशेष वक्ता के रूप में जोधपुर पधारे। क्रिश्चियन कन्वेंशन में आखरी दिन रेव्ह. अर्जुन सिंह ने बाइबल के वचनों को सुनाया।


उन्होंने कहा कि परमेश्वर की योजनाएं हमारे लिए क्या है हमें उसी प्रकार से अपने जीवन को चलाना चाहिए। गत 5 दिनों में इन्होंने बाइबल के बारे में व्याख्यान दिया। इस दौरान उन्होने बताया कि हमारा जीवन कैसा होना चाहिए हमें बुराइयों से दूर रहकर ईश्वर के सानिध्य में रहना चाहिए। हमें आपस में प्रेम रखना चाहिए एक दूसरे की मदद करना चाहिए। हमारे से किसी को किसी तरह की तकलीफ ना पहुंचे हमें अज्ञानता रूपी कचरे को दूर कर के ज्ञान के दीपक जलाने हैं ईश्वर को प्राप्त न करना ही हमारे दु:खों का मूल कारण है।
प्रचार प्रसार प्रभारी नवीन पॉल व संजीव बहादुर जानकारी देते हुए बताया कि कन्वेंशन में बच्चों के लिए विशेष प्रतियोगिताएं रखी गई थी जैसे बाइबल से संबंधित प्रश्नोत्तरी चित्रकला गायन तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता   बच्चों ने बढ़ चढक़र भाग लिया सभी विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया  कन्वेंशन में परमेश्वर के वचन को सुनने के लिए जोधपुर के अलावा पाली अजमेर ब्यावर आदि जगहों से भी काफी लोग आए थे । चेयरमैन श्री रेव्ह. विक्रम मसीह तथा रेव्ह. जितेंद्रनाथ ने विशेष वक्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए । इसी प्रकार समस्त आगंतुकों का भी आभार व्यक्त किया तथा क्वायर के सभी सदस्यों को विशेष धन्यवाद दिया जिन्होंने 5 दिन सुंदर-सुंदर धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी। सचिव श्री सुशील हाबिल ने भी  सभी का विशेष धन्यवाद दिया।
समारोह के निर्बाध संचालन तथा प्रोग्राम की संपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए जोधपुर क्वेश्चन कन्वेंशन कमेटी का विशेष धन्यवाद किया गया कमेटी  इस प्रकार से बनाई गई- चेयरमैन- रेव्ह. विक्रम ए मसीही, वाइस चेयरमैन- रेव्ह. जितेंद्र नाथ , सचिव- श्री सुशील हाबिल्र खजांची- श्री आर ए  फ्रांसिस, सह सचिव- पास्टर स्टीफन सैमसन अन्य कार्यों के लिए गठित कमेटी के प्रधान सदस्य इस प्रकार के हैं- रेव्ह. क्रूस लॉयल,एलेक्स डिसूजा,श्रीमती शालिनी नाथ एवं श्री संदीप मसीह,श्री डेनियल इमानुएल,श्री अमित पाल,श्री जोनी विली कैनेडी, श्री अनुराग लाल, श्री डेनिस अलेक्जेंडर श्री नवीन पॉल, श्री सैमुअल मेसी,श्री जेराल्ड नरोनाह आदि का सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
कमेटी के सभी सदस्यों ने पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कार्यों को अंजाम दिया। जिससे जेसीसी किसके आयोजन में चार चांद लग गए कन्वेंशन में दिल्ली अजमेर तथा उदयपुर से आए समाज बंधुओं ने स्टोल्स भी लगाई जिसमें धर्म से संबंधित ग्रंथ पुस्तकें विभिन्न प्रकार के सामान को भी रखा गया था

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button