रेलवे: वार्षिक अधिकारी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
जोधपुर। जोधपुर रेल मंडल पर मंडल खेलकूद संघ द्वारा वार्षिक अधिकारी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता 1 से 2 अक्टूबर को आयोजित की गई। आयोजन में जोधपुर मंडल के अधिकारियों व उनके परिवार जन ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में कैरम, चेस, टेंबल टेनिस, लोन टेनिस व स्क्वॉश प्रतिस्पर्धाओं के विभिन्न वर्गों के मैच करवाए गए। जिसमें इंदरजीत दिहाना ने सर्वाधिक खेल प्रतिस्पर्धा में विजय रहे व मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय टेंबल टेनिस में, जोगेंद्र मीना लोन टेनिस में, कैरम में जोगेंद्र मीना रहे।
इन सभी विजेता खिलाड़ियो को मुख्य अतिथि के रूप मे डीआरएम ने पुरस्कृत किया तथा स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान आयोजित की गई स्वच्छता एवं संरक्षण पर चित्र प्रतियोगिता में विजेताओं प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन समाहरोह की अध्यक्षता मंडल खेलकूद अधिकारी रवि मीना ने की व मंच संचालन डा. अरविंद कुमार ने किया ।