विजयादशमी पर्व 5 अक्टूबर को : जिला कलक्टर ने रावण दहन स्थल का अवलोकन किया

विभिन्न प्रबन्धों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जोधपुर। जिला कलेक्टर श्री हिमांशु गुप्ता ने 5 अक्टूबर, बुधवार को मनाए जाने वाले विजयादशमी पर्व की तैयारियों के मद्देनज़र संबंधित अधिकारियों की टीम के साथ सोमवार को रावण दहन स्थल रावण का चबूतरा में सभी प्रकार की व्यवस्थाओं तथा आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया।

जिला कलेक्टर ने इस दौरान् विजयादशमी पर्व पर परंपरागत रूप से आयोजित होने वाले रावण दहन तथा इससे जुड़े विभिन्न आयोजनों की तैयारियों के संबंध में नगर निगम के अधिकारियों से जानकारी ली और सभी प्रबन्धों को बेहतर ढंग से संपादित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

रावण दहन स्थल के प्रबन्धों का अवलोकन करते हुए जिला कलक्टर ने ख़ासकर वहाँ की बैठक व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस दौरान बैठक के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में समुचित प्रचार-प्रसार करें, ताकि जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन आदि को अपने बैठने के लिए निर्धारित किए गए स्थल की पहले से ही जानकारी रहे और समुचित बैठक व्यवस्था बनी रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button