महात्मा गाँधी जयंती पर रविवार को भी खुलेंगे स्कूल
जोधपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर को रविवार है, लेकिन प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल खुले रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने मंगलवार को आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि दो अक्टूबर को रविवार है, लेकिन गांधी जयंती के कार्यक्रम करने के लिए सभी राजकीय एवं गैर सरकारी विद्यालय आवश्यक रूप से खुले रहेंगे।
स्कूलों में इस दिन सुबह 11 बजे एक ही समय पर एक साथ तीन प्रार्थनाओं का सामूहिक गायन कराया जाएगा। यह कार्यक्रम राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। आदेश में कहा गया है कि तीन प्रार्थनाएं वैष्णव जन…, दे दी हमें आजादी और धर्म यो ही एक सच्चा.. का गायन किया जाएगा।