बोराणा को मिला राज्य स्तरीय मंत्री का दर्जा
जोधपुर। राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा को राज्य स्तरीय मंत्री का दर्जा दिया गया है। इस संबंध में राज्यपाल ने आदेश जारी किये हैं।
आदेशानुसार बोराणा को प्रदत्त सुविधाओं पर होनै वाला सारा व्यय संबंधित प्रशासनिक विभाग पर्यटन विभाग वहन करेगा।