धूमधाम से मनेगा दशहरा 5 अक्टूबर को, तैयारियां जोरों पर
रावण का चबुतरा दशहरा मैदान में रावण के 5 पुतलों का होगा दहन
जोधपुर। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास व पारंपरिक तरीके से मनाया जायेगा। दशहरा पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
हर साल की तरह इस बार भी शहर में रावण का चबूतरा, चैनपुरा मगरा पूंजला, कुड़ी भगतासनी व चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में मुख्य आयोजन होंगे। यहां रावण के पुतलो ं5 का दहन किया जाएगा। इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी रावण दहन किया जाएगा। इस बार प्रत्येक स्थान पर रावण के पुतले अलग अंदाज में दिखाई दे रहे है। जोरदार आतिशबाजी के साथ शाम को गोधूली वेला में रावण व उनके परिजनों के पुतलों का दहन किया जाएगा।
शहर में दशहरे का मुख्य आयोजन रावण का चबूतरा मैदान पर होगा। यहां रावण के साथ ही मेघनाद, कुंभकर्ण,शूर्पणखा व ताडक़ा के पुतले खड़े किये जायेंगे। इससे पहले सवेरे पूर्व राजपरिवार के सदस्य मेहरानगढ़ दुर्ग में भगवान श्रीराम व चामुंडा माता की पूजा अर्चना कर रामजी की सवारी को रवाना करेंगे। इस यात्रा में शहर के सभी प्रमुख अखाड़ों के सदस्य करतब दिखाते हुए चलेंगे। शहर के सभी प्रमुख मंदिरों से होते हुए रामजी की यात्रा रावण चबूतरा मैदान पहुंचेगी।
12वीं रोड स्थित रावण का चबुतरा मैदान में दशानन के परिवार सहित पुतले बनाने का काम भी शुरू हो गया है। यहां कारीगर लकड़ी व पेपर से रावण व परिवार के पुतले तैयार करते नजर आने लगे है।
नारायण सेवा समिति मण्डोर जोधपुर के तत्वावधान में चतुर्थ दशहरा महोत्सव 2022 तैयारियां शुरू हो गई है। समिति अध्यक्ष मनोहरसिंह सांखला व प्रचार प्रभारी राकेश सांखला ने बताया कि मंगलवार को दशहरा महोत्सव कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। रावण, कुंभकरण, मेघनाद आदि के पुतलों को रावण दहन स्थल रामतलाई परिसर में लाया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रमों के मुख्य संयोजक तारासिंह सांखला होगें। आयोजन समिति में 40 सदस्यों सहित क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोग भी महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग कर रहे है।