मोहम्मद आरिफ अंसारी वार्ड संख्या 16 के अध्यक्ष नियुक्त
नेहरू बिग्रेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने कार्यकारिणी का विस्तार किया
जोधपुर। नेहरू बिग्रेड के प्रदेशााध्यक्ष नन्दलाल सारस्वत के निर्देशानुसार नेहरू बिग्रेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जोधपुर कांग्रेस आई के जिलाध्यक्ष सलीम खान रंगरेज ने अपनी वार्ड कार्यकारिणों का विस्तार करते हुए वार्ड संख्या 16 के अध्यक्ष पद पर मोहम्मद आरिफ अंसारी को नेहरू बिग्रेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जोधपुर कांग्रेस आई में नियुक्ति प्रदान की गई है।
जिलाध्यक्ष सलीम रंगरेज ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहम्मद आरिफ अंसारी को यह नियुक्ति उनके पार्टी के प्रति सच्ची लगन, कर्मठ, ईमानदारी, समाज सेवा कार्यों के प्रति जुड़ाव को देखते हुए दी गई है। जिलाध्यक्ष रंगरेज ने बताया कि मोहम्मद आरिफ अंसारी अपने वार्ड से जुड़ी समस्याओं के निदान व लोगों के मदद के लिए हर समय तैयार रहेंगे। अत: संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।