भगत की कोठी (जोधपुर)-दादर-भगत की कोठी (जोधपुर) त्रि-साप्ताहिक रेलसेवा का संचालन

वाया जालोर, भीलडी, अहमदाबाद होकर संचालित होगी

जोधपुर।  रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु भगत की कोठी (जोधपुर)-दादर-भगत की कोठी (जोधपुर) त्रि-साप्ताहिक रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 14807, भगत की कोठी (जोधपुर)-दादर त्रि-साप्ताहिक रेलसेवा दिनांक 27.09.22 से प्रत्येक रविवार, मंगलवार व शुक्रवार को भगत की कोठी से 05.30 बजे रवाना होकर 22.15 बजे दादर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14808, दादर-भगत की कोठी (जोधपुर) त्रि-साप्ताहिक रेलसेवा दिनांक 28.09.22 से प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार को दादर से मध्यरात्रि 00.05 बजे रवाना अगले दिन 18.00 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में समदडी, जालोर, मारवाड भीनमाल, रानीवाडा, धनेरा, भीलडी, पाटन, महेसाना, साबरमती, अहमदाबाद, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

नोटः- उपरोक्त रेलसेवा के संचालन से गाडी संख्या 74841, जोधपुर-भीलडी सवारी गाडी दिनांक 27.09.22 से भीलडी स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 13.45 बजे के स्थान पर 13.55 बजे आगमन करेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button