कलश यात्रा में हर हर महादेव के जयघोष से जोधपुर शहर हुआ अहलादित

जोधपुर| देव भूमि भारत में शाश्वत, मृत्युंजयी व सार्वभौम संस्कृति का अखंड प्रवाह विद्यमान है | इसका स्वलप आचरण ही मानव को विवेकवान बना सकता है | मानवीय स्वभाव में पुनः धर्म का आरोहण करने के लिए दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान सदैव कार्यरत रहा है | इन्ही विचारों के तहत संस्थान के गौ संरक्षण, संवर्धन एवं नस्ल सुधार हेतु चलाये जा रहे सामाजिक प्रकल्प ‘कामधेनु’ को समर्पित, श्री शिव कथा का भव्य आयोजन, चौपासनी गार्डन मे शनिवार 17 सितम्बर से 23 सितम्बर तक सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक होने जा रहा है | इस कथा का वाचन परम पूजनीय गुरुदेव सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या विश्व विख्यात कथा व्यास मानस मर्मज्ञा साध्वी सुश्री गरिमा भारती जी के मुखारबिंद से होगा | जिसमे जनमानस को भारतीय संस्कृति की गरिमा एवं प्रतिष्ठा से जागरूक करवाने के लिए शुक्रवार, 16 सितम्बर को दशहरा मैदान से विशाल एवं भव्य मंगल कलश यात्रा ढोल नगाड़ो के साथ निकाली गयी | जिसका शुभारम्भ स्वामी आदित्यानंद जी एवं मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वज लहरा कर किया गया |

कलश यात्रा दशहरा मैदान से प्रारम्भ हो कर हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर से होते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंची | जिसमे कुल 2100 पीताम्बरधारी सौभाग्यवती महिलाएं कलश धारण कर चलीं, और सैकड़ो की संख्या में बढ़ चढ़ भक्तों ने शिरकत की | उनके कंठ से मुखरित हो रहे हर हर महादेव के जयघोष पुरे शहर को अहलादित कर रहे थे | कलश यात्रा गंगा के मानिंद प्रवाहित हुई वातावरण के कलुषित हृदय को पवित्र व निर्मल बनाती जा रही थी | शहर में विभिन्न स्थानों पर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया | इस मौके पर रंगबिरंगे फूलों से सजाई गयी झांकी कलश यात्रा आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी | इस दिव्य शिव कथा का विशेष प्रसारण 20 सितम्बर से 26 सितम्बर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे और सांय 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक संस्थान के यूट्यूब चैनल (youtube/djjsworld ) पर होगा,जिसके साथ साथ प्रत्येक दिन आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं परामर्श शिविर (सुबह 7 बजे से सुबह 9 बजे तक एवं सायं 6 से रात्रि 9 बजे ) का भी लोग लाभ उठा पाएंगे |

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण :-

1.   सुश्री विनीता सेठ, महापौर नगर निगम जोधपुर दक्षिण

2 .श्रीमती सूर्यकांता व्यास, विधायक, सूरसागर जोधपुर

3. श्रीमती मनीषा पंवार, विधायक, जोधपुर शहर

4. श्रीमती  डॉ.रुमा देवी, अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता व् सामाजिक कार्यकर्ता

5. सुश्री रागिनी शर्मा, पार्षद

6. श्रीमती  सुमन सैन, पार्षद    

7. श्री शिव कुमार सोनी जी,सदस्य, जोधपुर हवाई अड्डा सलाहकार समिति भारत सरकार  

8. श्रीमती  यशोदा चौधरी, समाज सेवी  

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button