जोधपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन

हिंदी दिवस: डीआरएम ने दिलाई शपथ

जोधपुर। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभा कक्ष में राजभाषा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पांडेय एवं मंडल के सभी शाखा अधिकारी एवं कर्मचारीगण सभा कक्ष में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सरस्वती मां का दीप प्रज्वलन किया गया तथा कर्मचारियों ने सरस्वती वंदना कर हिंदी दिवस मनाया गया एवं सभी उपस्थित रेल अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी दिवस के मौके पर हिंदी में कार्य करने की शपथ दिलाई गई।


मंडल रेल प्रबंधक ने अपने उद्बोधन में सभी कर्मचारियों को राजभाषा पखवाड़े के दौरान होने वाली प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए एवं राजभाषा पखवाड़े को सफल बनाने का अनुरोध किया। डीआरएम ने बताया कि आज 14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसी के मद्देनजर जोधपुर रेल मंडल कार्यालय में हिंदी दिवस को लेकर यह शपथ दिलाई गई हैं ताकि सभी लोग अपने कार्य में हिंदी भाषा प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें। हिंदी को सरलता से लोग समझे और हिंदी भाषा को बढ़ावा दें क्योंकि हिंदी है हम वतन है हिन्दोस्तां हमारा यह स्लोगन आज भी हम सभी के दिल में है।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी आर एस चारण ने किया । चारण ने राजभाषा पखवाडे को मनाए जाने के बारे में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी दी । इस अवसर पर मंडल के प्रवीण कुमार शर्मा, एमडी चारण , सुनील चतुर्वेदी ,प्रदीप कुमार वर्मा , प्रेम मेघवाल एवं निर्मला बिश्नोई ने राजभाषा से संबंधित कविताओं का पठन किया। अंत में मंडल रेल प्रबंधक महोदय की अनुमति से समापन की घोषणा की गई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button