बरकतुल्लाह खान स्टेडियम 20 साल बाद लगेंगे चौके-छक्के
(Reporter) : Mohammed Nazrudeen
जोधपुर। जोधपुर में दो दशक से मैच के लिए तरस रहे क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम में 20 साल बाद चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी। जोधपुर को लीजेंड्स लीग की मेजबानी मिली है। इस लीग की शुरुआत 16 सितंबर से कोलकाता में होने जा रही है। इस लीग के तीन मैच जोधपुर में खेले जाएंगे। इनमें एक क्वालिफाई मैच होगा। जहां से टीम को फाइनल के लिए एंट्री मिलेगी।
लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सीईओ और सह-संस्थापक रमन रहेजा ने बताया कि राजस्थान के लिए यह खुशी की बात है कि इतने लंबे समय बाद तीन मैच यहां खेले जाएंगे। इनमें पहला मैच 30 सितंबर को, दूसरा मैच 1 अक्टूबर को और तीसरा मैच 2 अक्टूबर को होगा। खास बात यह है कि काफी लंबे समय बाद वीरेंद्र सहवाग समेत हरभजन सिंह, गौतम गंभीर, ब्रेट ली और डेनियल विटोरी जैसे खिलाड़ी जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम में दिखेंगे। इसका फाइनल 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसको लेकर अभी वैन्यू तय नहीं हुआ है।
चार टीम ले रही हैं हिस्सा :-
लीजेंड्स क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन में चार टीम मैदान में उतरेगी। इनमें भीलवाड़ा किंग्स, इंडिया कैपिटल्स, मणिपाल टाइगर्स और गुजरात जायंट्स है। इस मैच में इंडिया महाराज की टीम वर्ल्ड जायंट्स से भिड़ेगी। यह दोनों टीमें सिर्फ इस स्पेशल मैच के लिए बनाई गई हैं। 16 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक इस टूर्नामेंट के मैच पांच शहर में खेले जाएंगे। लीजेंड्स क्रिकेट लीग के 15 मैच जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम के अलावा, कोलकाता के ईडन गार्डन , लखनऊ इकाना स्टेडियम, अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली, बाराबती क्रिकेट स्टेडियम कटक में खेले जाएंगे।
10 देशों के खिलाड़ी होंगे शामिल :- जोधपुर में 30 सितंबर को गुजरात जॉयंट्स व भीलवाड़ा किंग्स के बीच होगा। 1 अक्टूबर को इंडियन कैपिटल्स और मनीपाल टाइगर्स के बीच मैचा होगा। इन दो मैच में जो जितेगा, उनके बीच जोधपुर में ही 2 अक्टूबर को क्वलाफाई मैच होगा।
इसके अलावा इस सीजन में करीब 10 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। लीग ने जैक कैलिस, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, शेन वॉटसन, ब्रेट ली, मोहम्मद कैफ, इरफान पठान, मुथैया मुरलीधरन, मोंटी पनेसर, रवि बोपारा, मिशेल जॉनसन, रॉस टेलर, लांस क्लूजनर, अजंता मेंडिस, डेनियल विटोरी, ग्रीम स्वान जैसे खिलाडिय़ों को जोड़ा है। हालांकि, इस बार टूर्नामेंट में पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलते नहीं दिखाई देंगे।
यह टूर्नामेंट टी- 20 फॉर्मेट के आधार पर खेला जाएगा। 4 टीम के बीच 12 मैच होंगे। हारने वाली टीम एलिमिनेटर में रैंकिंग की नंबर-3 से भिड़ेगी। यह मैच जीतने वाली टीम खिताबी मुकाबले में जाएगी।
लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सभी मैचों के टिकट अभी BookMyShow पर लाइव हैं: bit.ly/3TW0V4L