उम्मेद बाबा गौशाला में गायों के लिए दवाईया भेंट की
जोधपुर। दान नॉऊ डॉट कॉम ग्रुप ने रविवार को उम्मेद बाबा गौशाला भूरी बेरी में गायों के लिए 21000 रुपए की दवाईया भेंटकर गायों को 100 किलो लापसी खिलाई।
चौधरी मोटर के यश सिंघवी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को दान नॉऊ डॉट कॉम ग्रुप के सभी सार्थियों के सहयोग से रविवार को उम्मेद बाबा गौशाला गायों के लिए 21000 रुपए दवाईया भेंट की। वहीं गायों के लिए 100 किलो लापसी बनाकर खिलाई गई। सिंघवी ने बताया कि हमारा ग्रुप द्वारा समाज सेवा कार्यों में अग्रणी रहता है। जब कोई विपदा आती है तो हमारा ग्रुप तैयार रहता है। चाहे कोरोना काल हो चाहे गायों लम्पी बीमारी फैलों हमारा ग्रुप सेवा के लिए तत्पर रहता है।