हनुमान चालीसा का पाठ कर 151 दीप प्रज्वलित किये गए
जोधपुर। राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद गौ व समाज सेवा प्रकोष्ठ की ओर से अध्यक्ष एडवोकेट संजीव व्यास ने बताया कि भाद्र मास की पितरेश्वर पूर्णिमा तिथि शनिवार शाम 6 बजे अटक भैरुनाथ मन्दिर स्थित तरुनकेश्वर नवग्रह मन्दिर में 151 दीप प्रज्वलित कर दीपमालिका व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन की गया जिसमें मुख्य रूप से दीपो का ओम व त्रिशूल की झांकी बनाई कर पितरेश्वरों की स्तुति की गई।
उक्त कार्यक्रम में सुनील ओझा, दीनदयाल पुरोहित, महेश जोशी, बद्रीनारायण हर्ष, अविनाश मुथा, घनश्याम सारस्वत, जीयाराम विश्नोई, आनन्द व्यास, श्रीमती मैना व्यास आदि ने सहयोग किया ।