केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जैसलमेर के तनोट माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

विजय स्तंभ पर शहीदों को नमन, जोधपुर के लिए रवाना हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

सेवा भारती समाचार

जैसलमेर/ जोधपुर। गृहमंत्री अमित शाह बीएसएफ के विशेष विमान से शनिवार सुबह 9:30 बजे जैसलमेर के तनोट माता मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन कर पूजा.अर्चना की। इस दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, सीमा सुरक्षा बल के डीजी पंकज सिंह व अन्य नेता. अधिकारी भी उनके साथ रहे। शाह दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान आए हैं।


शाह ने विजय स्तंभ पर 1971 भारत.पाक युद्ध के शहीदों को फूल भेंट कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। वह यहां पर 17.67 करोड़ रुपए से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसके बाद करीब 10:30 बजे वे एयरफोर्स के विशेष विमान से जोधपुर के लिए रवाना हुए।


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दूसरी बार तनोट मंदिर आए हैं। बीएसएफ ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इससे पहले वह दिसंबर 2021 को यहां आए थे तथा रात्रि विश्राम सरहद पर ही किया था। तनोट मंदिर परिसर में पर्यटन विकास केंद्र की आधारशिला रखी।

टूरिस्ट के लिए फोटो गैलरी, डॉक्युमेंट्री
जैसलमेर में भारत.पाक सरहद पर बने तनोट माता मंदिर के लिए राज्य सरकार के प्रस्ताव पर पर्यटन मंत्रालय द्वारा 17.67 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। यहां आने वाले टूरिस्ट को बीएसएफ की ओर से डॉक्युमेंट्री के साथ हथियार प्रदर्शनी और फोटो गैलरी आदि लगाई जाएगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button