खिलाड़ी रोशनलाल ने राष्ट्रीय स्तर की बेसबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया

जोधपुर। जोधपुर जिले फलोदी के बाप उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत टेकरा के निवासी एवं मौलाना आजाद विश्वविद्यालय जोधपुर में अध्ययनरत विद्यार्थी बेसबॉल खिलाड़ी रोशनलाल पुत्र कोजाराम मेघवाल फौजी ने बेसबाॅल खेल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी टीम का नेतृत्व कर टीम को विजय बनाकर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल चैंपियनशिप में सहभागिता निभाई एवं गांव का नाम रोशन किया है।

मेघवाल फलोदी क्षेत्र के पहले खिलाड़ी है जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया तथा बिना कोच के कठिन परिश्रम करके यह मुकाम हासिल किया है। मेघवाल की इस सफलता पर टेकरा सरपंच श्रीमती मधुकंवर भाटी, समाज सेवी अर्जुनसिंह, कोजाराम मेघवाल, मदनलाल, मेजर अर्जुनसिंह, रेंवताराम, आसुसिंह, एएसआई चैनाराम मेघवाल, भगाराम मेघवाल, अशोक कुमार मेघवाल, धन्नाराम, शिक्षक मदनलाल मेघवाल, नरेश कुमार, छात्र नेता सुनील कुमार, रोहित कुमार मेघवाल आदि ने खुशी व्यक्त करते हुये उन्हें बधाई दी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button