शहीदाने कर्बला की याद 51 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया
जोधपुर। शहीदाने कर्बला की याद में नूरानी मदरसा तुलबेनात एज्युकेशन सोसायटी की और से नुरानी मदरसा भवन में आखालिया जोधपुर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया सोसायटी के सचिव मोहम्मद हारुन ने बताया कि शिविर में 51 रक्त दाताओ ने रक्तदान कर जरूरत मंदो के लिए उपलब्ध करवाया इस अवसर पर सलीम खान (उत्तर कांग्रेस अध्यक्ष ) प्रोफेसर अय्युब खान लियाकत अली उमस, शाहीन रफीक अंसारी, पूर्व पार्षद रमजान खां, यूसुफ खान पार्षद, नईम सिलावट, राजु अब्बासी ने रक्त दाताओ का होसला अफजाई की व सोसायटी की तरफ से इन समाज सेवीयो का सम्मान किया गया है शिविर में उम्मेद अस्पताल की टीम ने सेवाएं प्रदान की डाक्टरों की टीम के सहयोग के लिए सोसायटी के अध्यक्ष मो. सुऐब व सदस्य, मो. सदीक, मो. युनूस गौरी, रुस्तम अली अब्बासी, मो. आजम, मोइन खान, अजहर खान, रिंकू भाई, इंसाफ पेंटर, रमजान शाह, मो. रफीक, हसन मिस्त्री, अकमाल, रमजान गोरी आदील खान जोधाणा जागरूक मंच के संस्थापक व अध्यक्ष साजिद खान व इमरान कुरैशी, फकीर मोहम्मद जी, मोहम्मद अजीज पठान, फारुख साहब बाबू भाई आदि नौजवानो अपने रक्त एंव वक्त से योगदान दिया।
अतः में रफीक अंसारी सभी रक्त दाताओ व समाज सेवीयो का धन्यवाद किया।