दो आयोजन एक साथ कर सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल पेश की
जोधपुर। आमतौर पर एक ही दिन दो अलग-अलग संप्रदायों के त्यौहार होने पर तनाव की स्थिति हो जाती है लेकिन यहां कबीर नगर क्षेत्र में दो प्रमुख संप्रदायों के लोगों ने दोनो आयोजनों को मिल कर मनाया और सांप्रदायिक सद्भाव की अनूठी मिसाल पेश की।
मौका था मोहर्रम और विश्व आदिवासी दिवस का। दोनो आयोजन एक ही दिन थे। इस अवसर पर दोनों समाज के लोग एकत्रित हुए और मिल कर आयोजन में भागीदारी निभाई।
मुसलमानों ने गैर मुस्लिम भाइयों के साथ मिलकर मोहर्रम का त्यौहार मनाया इस मौके पर छबील का वितरण किया और आमजन की सेवा की। वहीं विश्व आदिवासी दिवस भी दोनों ही धर्मों के लोगों ने मिलजुल कर मनाया। आदेश्वर महादेव मंदिर में एक स्नेह मिलन का आयोजन कर विश्व आदिवासी दिवस की खुशियां मनाई।
इस मौके पर टीपू सुल्तान पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुलाम गोस, टीपू सुल्तान पार्टी के रामगोपाल पँवार, शेरू खान, रमेश पंवार, जगदीश मकवाना, माला देवी, पदमा जी, निर्मला देवी, सुंदरी देवी आदि उपस्थित थे।
क्षेत्र के सभी लोगों ने मिल जुलकर मोहर्रम व विश्व आदिवासी दिवस को एक साथ उत्साह से मनाया। इस तरह इन लोगों ने सांप्रदायिक सद्भाव की एक अनोखी मिसाल पेश की।