इश्रा गौरी ने सीबीएसई बारहवीं कॉमर्स 2022 रिजल्ट के में 95 प्रतिशत अंक किये हासिल
जोधपुर। जोधपुर की एक ओर बेटी इश्रा गौरी ने जोधपुर शहर व तेलियान समाज का नाम देश भर में रोशन कर दिया है। शुक्रवार को आये सीबीएसई बारहवीं कॉमर्स 2022 के परिणाम में इश्रा ने 500 में से 475 अंक अर्जित कर 95 प्रतिशत हासिल किये।
सेन्ट प्रेट्रिक विद्या भवन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, जोधपुर की छात्रा इश्रा ने वाणिज्य के पांचों विषयों में ए1 ग्रेड हासिल किया।
बिजनेश मेन पिता सोहेल गौरी और गृहणी माता सुरय्या गौरी की सबसे बड़ी बेटी इश्रा ने अपनी कामयाबी का श्रेय स्कूल प्रशासन के गाइडेंस, टीचर्स व परिवार के बेहतरीन सपोर्ट और घर में एज्यूकेशन के माहौल को दिया है।
इश्रा की इस शानदार कामयाबी पर परिवार में मिलने वालों का तांता लगा है बधाईयों का दौर जारी हैं। मुस्लिम तेलियान समाज सहित अल्पसंख्यक समाज की इस बेटी ने ये ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर समाज के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए एक आइडियल के रूप में एक अलग छाप छोडी है। मुस्लिम जमाअत कौम नागौरी तेलियान समिति से जुड़े सभी पदाधिकारियों व प्रदेश भर के गणमान्य लोगों ने इश्रा की इस कामयाबी पर उसकी हौंसला अफजाई की।