भजन कीर्तन संध्या का आयोजन
जोधपुर। हेल्थ वेल्फेयर संस्थान के तत्वावधान मे दादा दादी आश्रम में शनिवार को शनि अमावस्या पर महिला भक्ति मण्डल द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों को फल फ्रूट और मिठाईयाँ बांटी गयी। अंत में भगवान की आरती के साथ भजन संध्या का समापन हुआ। इस अवसर पर संस्थान के डॉ. राजाराम चौधरी, कमला चौधरी, रविंद्र, जुगल किशोर, नारायणराम, लिखमाराम पटेल सहित कई नागरिकगण उपस्थित थे।