राजकीय प्राथमिक विद्यालय मामाजी का थान के कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों का विदाई समारोह
जोधपुर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मामाजी का थान भाण्डूकलां जोधपुर के कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों का विदाई समारोह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट जोधपुर प्रधानाचार्य व डीईओ प्रवीण कुमार भूषण के मुख्य अतिथ्य, पूर्व शिक्षा अधिकारी व मेसडेस संस्थान के अध्यक्ष अरविन्द कुमार व्यास की अध्यक्षता व भाण्डूकलां पीईईओ व प्रधानाचार्य गोविन्द राम साखी, प्रधानाध्यापक शौकत अली लोहिया, सहयोगी अध्यापक गोपाल सिंह, अचलाराम पटेल, भीमाराम पटेल, भगाराम पटेल, डूंगरराम पटेल, पोलाराम, एसएमसी अध्यक्ष जैताराम पटेल, खीमाराम पटेल के विशिष्ट आतिथ्य में विद्यालय प्रांगण के एबीएल कक्ष के सभागार में आयोजित किया गया।
प्रधानाध्यापक शौकत अली लोहिया ने बताया कि डाइट प्रधानाचार्य व डीईओ प्रवीण कुमार भूषण व पूर्व शिक्षा अधिकारी व मेसडेस संस्थान के अध्यक्ष अरविन्द कुमार व्यास ने कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों का विदाई समारोह में सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ आशीर्वाद प्रदान किया और उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि हमें आज बेहद खुशी है कि भाण्डूकलां क्षेत्र के शत-प्रतिशत बच्चे राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत है। विदाई समारोह के मौके पर विद्यालय का अवलोकन करते हुए अतिथियों ने पानी की कमी को दूर करने के लिए जनसहयोग से खुदाये गये ट्युबवेल के लिए ग्रामवासियों व एबीएल कक्ष की सुन्दरता व कार्य को देखते हुए शिक्षकों की भी प्रशंसा की। समारोह में अतिथियों का स्वागत भीमाराम पटेल व आभार व धन्यवाद गोपाल सिंह राजपुरोहित द्वारा किया गया।