राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर ग्राम सभाओं में दी गई चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी

पाली।  जिले भर में रविवार को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर विशेष ग्राम सभा को ‘चिरंजीवी ग्राम सभा’ के रूप में मनाया गया। चिरंजीवी ग्राम सभा में उपस्थित नागरिकों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें योजना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि हर वर्ष 24 अप्रेल को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में प्रत्येक ग्राम पंचायत पर विशेष ग्राम सभाओ का आयोजन किया गया तथा ग्राम सभा को ‘चिरंजीवी ग्राम सभा’ के रूप में मनाया गया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर समस्त खण्ड स्तर पर  समस्त एएनएम, जीएनएम, आशा सहयोगिनी एवं फील्ड स्तर पर कार्य कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा चिरंजीवी ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पम्पलेट्स व प्रपत्र भी उपलब्ध करवा गए हैं ताकि वो चिरंजीवी ग्राम सभा में आने वाले नागरिकों को सम्पूर्ण जानकारी प्रदान कर सकें। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अब आमजन को पांच लाख की बजाए दस लाख रुपए का कैशलेश इलाज दिया जा रहा है। इसी क्रम में इधर, राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर रोहट प्रधान श्रीमती सुनीता कंवर राजपुरोहित ने रोहट, खांडी व सिणगारी ग्राम पंचायत में आयोजित विशेष ग्राम सभा मे शिरकत की। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सहित राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि उसका लाभ सभी पात्र लोगो को मिले इसके लिए जनप्रतिनिधियों व स्थानीय अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।महात्मा गांधी जी ने जो ग्राम स्वराज की सोच रखी थी वो सशक्त पंचायतीराज से ही पूरी हो सकती है, उनके सपने को पूरा करने के लिए हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू जी ने नागौर की धरती पर दीप प्रज्ज्वलित कर पंचायती राज की शुरुआत की थी। पंचायती राज लोकतंत्र का आधार है, जो गांव-ढाणी तक को जोड़ता है। आज पंचायती राज दिवस के अवसर पर हम सभी जनप्रतिनिधियों को पूर्ण लग्न व निष्ठा से अपने उत्तरदायित्व को निभाने का संकल्प लेना चाहिए ताकि पंचायतीराज की अवधारणा और अधिक मजबूत हो सके। प्रधान श्रीमती सुनीता कंवर राजपुरोहित ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है, सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत समिति मद से लाखों रुपये के कार्य स्वीकृत किये गए है। समिति कार्यालय में व गांवो के दौरे के दौरान पूरी कोशिश रहती है कि जनता की समस्या को सुनकर उनका निराकरण करवाने का प्रयास करूं। वर्तमान समय मे क्षेत्र में पेयजल का भंयकर संकट है, प्रशासन के साथ मिलकर समस्या के निराकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। क्षेत्र के सभी पंचायत समिति सदस्यों व सरपंचों की बैठक लेकर उनसे भी आव्हान किया है कि वे स्थानीय जल स्रोत के बारे में जानकारी लेकर उन्हें तैयार करवाये। पीने योग्य पानी वाले पुराने जल स्रोत कुएं, बावड़ी, पिचके जो भी हो उनकी मरम्मत करवानी हो तो समिति मद से बजट जारी करने की पहली प्राथमिकता रहेगी। पेयजल संकट के वैकल्पिक निराकरण के लिए सरकार, प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधि भी अपने स्तर पर प्रयास कर रहे है।इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button