अभियान में निराश्रित विधवा गायत्री कंवर को मिला पालनहार योजना का लाभ
पाली। रानी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गजनीपुरा में गायत्री कंवर पत्नि स्वं वीरेन्द्र सिंह जाति राजपूत, अपने पुत्र मानवेन्द्र के साथ रावली पोल गजनीपुरा में निवासरत है। गायत्री के पति वीरेन्द्र का निधन 7 वर्ष पूर्व 2014 में हो गया था। जिस के कारण गायत्री कंवर की आर्थिक स्थिति अत्यधिक दयनीय हो गयी थी। गायत्री कंवर का पुत्र मानवेन्द्र देव पब्लिक स्कूल खिवाड़ा में कक्षा प्रथम में नियमित अध्ययनरत हैं।
ग्राम पंचायत में कैम्प के दौरान गायत्री कंवर ने सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग के काउण्टर पर सम्पर्क किया। कैम्प के दौरान ही गायत्री कंवर के सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार करवा कर पालनहार योजना में आनलाईन आवेदन करवाया गया। गायत्री कंवर का नाम पहले से ही सान्यअवि द्वारा संचालित विधवा पेंशन में जुडवाया जा चुका है। जिससे गायत्री कवर के पुत्र को 18 वर्ष के होने तक प्रतिमाह 1000 रुपये का अनुदान प्राप्त होगा। शिविर के दौरान ही क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी द्वारा लाभार्थी को स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया, जिससे गायत्री कंवर को आर्थिक सम्बल मिलेगा।
गायत्री कंवर ने बताया कि आज मेरा काम हुआ है, मैं बहुत खुश हूँ, अब मैं बच्चों के पालन-पोषण के लिए अन्य किसी की मोहताज नही रहुंगी। प्रार्थीया ने इस शिविर के सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार, सभी अधिकारी गण व कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।